दोस्तों स्वागत है, आपका इस पोस्ट में आज आप इस लेख के माध्यम से Swami Vivekanand जी के Beautiful Quotes Status के बारे में Hindi में इनके अनमोल विचार को जानोगे विवेकानंद जी ने ब्राह्मणवाद, पौरोहित्यवाद, धार्मिक क्रिया जैसे कलह को दूर करने के लिए बहुत प्रयास किया।
विवेकानंद जी युवाओं के लिए हमेशा इंस्पिरेशन रहे है।
Swami Vivekananda Quotes on Success

धर्म ही हमारे राष्ट्र की जीवन शक्ति है।
यह शक्ति जब तक सुरक्षित है,
तब तक विश्व की कोई भी शक्ति
हमारे राष्ट्र को नष्ट नहीं कर सकती।
– स्वामी विवेकानंद
एक समय में एक काम करो,
और ऐसा करते समय अपनी
पूरी आत्मा उसमे डाल दो
और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
– स्वामी विवेकानंद
हम जो बोते हैं वो काटते हैं हम स्वयं अपने भाग्य के विधाता हैं,
हवा बह रही है, वो जहाज जिनके पाल खुले हैं, इससे टकराते हैं,
और अपनी दिशा में आगे बढ़ते हैं,
पर जिनके पाल बंधे हैं हवा को नहीं पकड़ पाते
क्या यह हवा की गलती है?
हम खुद अपना भाग्य बनाते हैं।
– स्वामी विवेकानंद
उठो मेरे शेरों, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो।
तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो।
तुम तत्व नहीं हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।
– स्वामी विवेकानन्द
उठो, जागो और तब तक नहीं रुको
जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।
– स्वामी विवेकानन्द
मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं,
जिसने दुनिया को सहनशीलता और
सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है।
हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते,
बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं।
– स्वामी विवेकानन्द
Swami Vivekananda Quotes in Hindi

जीवन का रास्ता स्वयं बना बनाया नहीं मिलता
इसे बनाना पड़ता है जिसने जैसा मार्ग बनाया उसे वैसी ही मंजिल मिलती है।
– स्वामी विवेकानन्द
ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं।
यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है,
और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।
– स्वामी विवेकानन्द
यदि परिस्थितियों पर आपकी मजबूत पकड़ है,
तो जहर उगलने वाला भी आपका कुछ नहीं
बिगाड़ सकता।
– स्वामी विवेकानन्द
किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के
लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं।
अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये,
अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये,
और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।
– स्वामी विवेकानन्द
कभी यह मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ भी करना असंभव है।
खुद को निर्बल मानना ही सबसे बड़ा पाप है,
याद रखिए की आत्मा के लिए इस दुनिया में
सब कुछ पाना संभव है।
– स्वामी विवेकानन्द
हर काम को तीन अवस्थाओं से गुज़रना होता है
– उपहास, विरोध और स्वीकृति।
– स्वामी विवेकानन्द
इस दुनिया में सभी भेद-भाव किसी स्तर के हैं,
ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी
चीजों का रहस्य है।
– स्वामी विवेकानन्द
Beautiful Swami Quotes Status in Hindi

लगातार अच्छे विचार सोचते रहना ही बुरे
विचारों को दबाने का एकमात्र तरीका यही है।
– स्वामी विवेकानन्द
पवित्रता, धैर्य और दृढ़ता
ये तीनों सफलता के लिए आवश्यक है
लेकिन इन सबसे ऊपर प्यार है।
– स्वामी विवेकानन्द
जब कोई विचार अनन्य रूप से मस्तिष्क पर अधिकार कर लेता है,
तब वह वास्तविक भौतिक या मानसिक
अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
– स्वामी विवेकानंद
खड़े हो जाओ हिम्मत वाले बनो
सब जवाबदारीयां अपने सर ओढ़ लो
और याद रखो
अपने नसीब के रचयिता आप खुद हो।
– स्वामी विवेकानंद
अनेक देशों में भ्रमण करने के पश्चात्
मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि
संगठन के बिना संसार में कोई भी महान
एवं स्थाई कार्य नहीं किया जा सकता।
– स्वामी विवेकानंद
जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं,
उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है,
और भगवान उसमें बसता है।
– स्वामी विवेकानंद
Vivekananda Quotes for Students in Hindi

जिस तरह से विभिन्न स्रोतों से उत्पन्न धाराएँ
अपना जल समुद्र में मिला देती हैं,
उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग,
चाहे अच्छा हो या बुरा भगवान तक जाता है।
– स्वामी विवेकानंद
यह मत भूलो कि बुरे विचार और बुरे कार्य
तुम्हें पतन की और ले जाते हैं ।
इसी तरह अच्छे कर्म व अच्छे विचार
लाखों देवदूतों की तरह अनंतकाल तक
तुम्हारी रक्षा के लिए तत्पर हैं ।
– स्वामी विवेकानंद
यदि स्वयं में विश्वास करना और
अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता,
तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुःख का
एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।
– स्वामी विवेकानंद
धन्य हैं वो लोग जिनके शरीर
दूसरों की सेवा करने में नष्ट हो जाते हैं.
– स्वामी विवेकानंद
संभव की सीमा जानने का एक ही तरीका है,
असंभव से भी आगे निकल जाना।
– स्वामी विवेकानंद
अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे,
तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा,
ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है,
और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाये
उतना बेहतर है।
– स्वामी विवेकानंद
जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो
सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर
वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।
– स्वामी विवेकानंद
शिक्षा क्या है ? क्या वह पुस्तक-विद्या है ? नहीं।
क्या वह नाना प्रकार का ज्ञान है ? नहीं, यह भी नहीं।
जिस संयम के द्वारा इच्छाशक्ति का प्रवाह
और विकास वश में लाया जाता है
और वह फलदायक होता है,
वह शिक्षा कहलाती है।
– स्वामी विवेकानंद
Best Vivekananda Quotes About Life

जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो,
ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये,
नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।
– स्वामी विवेकानंद
कुछ सच्चे, इमानदार और उर्जावान पुरुष और महिलाएं,
जितना कोई भीड़ एक सदी में कर सकती है
उससे अधिक एक वर्ष में कर सकते हैं।
– स्वामी विवेकानंद
हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है,
इसलिए इस बात का ध्यान रखिये कि आप क्या सोचते हैं।
शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
– स्वामी विवेकानंद
उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है,
जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
– स्वामी विवेकानंद
यह भगवान से प्रेम का बंधन वास्तव में ऐसा है,
जो आत्मा को बांधता नहीं है,
बल्कि प्रभावी ढंग से उसके सारे बंधन तोड़ देता है।
– स्वामी विवेकानंद
हम भगवान को खोजने कहां जा सकते हैं,
अगर उनको अपने दिल और
हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते।
– स्वामी विवेकानंद
Vivekananda Statue Quotes

मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं
जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।
– स्वामी विवेकानंद
पीड़ितों की सेवा के लिए आवश्यकता पड़ने पर
हम अपने मठ की भूमि तक भी बेच देंगे।
हजारों असहाय नर नारी हमारे नेत्रों के सामने कष्ट भोगते रहें
और हम मठ में रहें, यह असम्भव है।
हम सन्यासी हैं,वृक्षों के नीचे निवास करेंगे
और भिक्षा मांगकर जीवित रह लेंगे।
– स्वामी विवेकानंद
जो तुम सोचते हो वो हो जाओगे
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो,
तुम कमजोर हो जाओगे,
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो,
तुम ताकतवर हो जाओगे।
– स्वामी विवेकानंद
किसी चीज से डरो मत।
तुम अद्भुत काम करोगे। यह निर्भयता ही है,
जो क्षण भर में परम आनंद लाती है।
– स्वामी विवेकानंद
कुछ मत पूछो, बदले में कुछ मत मांगो,
जो देना है वो दो, वो तुम तक वापस आएगा,
पर उसके बारे में अभी मत सोचो।
– स्वामी विवेकानंद